चंदला: भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रभान सिंह गौतम ने ग्राम पंचमपुर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की
भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रभान सिंह गौतम आज सोमवार को शाम 5 बजे बछौन मंडल के ग्राम पंचमपुर पहुंचे और भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष श्री रणधीर सिंह राजावत के स्वर्गीय पिता श्री लाखन सिंह राजावत (बाबा जी) के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की.उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की.