चंदला: चंदला-बंजारी रोड पर पवाई नाला उफान पर, आवागमन ठप, पुलिस मौके पर
छतरपुर जिले में हो रही लगातार बारिश के चलते शनिवार की सुबह 11:30 बजे चंदला-बंजारी रोड मार्ग पर पवाई नाला का पुल पानी में डूब गया है, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। सूचना मिलते ही चंदला थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है और लोगों से पुल पार न करने की लगातार अपील कर रही है।