चंदला: चिल्मनपुरवा स्कूल मार्ग बना जानलेवा नाला पब्लिक ऐप पर खबर के बाद तहसीलदार मौके पर,सिंचाई विभाग पर लापरवाही #jansamasy
छटीबम्हौरी संकुल के चिल्मनपुरवा गांव में शासकीय प्राथमिक विद्यालय तक का रास्ता एक खतरनाक नाले में बदल गया है। इस समस्या का वायरल वीडियो पब्लिक ऐप पर दिखाए जाने के बाद, गुरुवार शाम करीब 5 बजे तहसीलदार मौके पर पहुंचे। तहसीलदार ने कहा कि यह सिंचाई विभाग की लापरवाही है क्योंकि उन्हें यहाँ पुलिया बनानी चाहिए थी। उन्होंने जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।