चंदला: चिल्मनपुरवा में स्कूल का रास्ता बना जानलेवा नाला, वीडियो वायरल
छटीबम्हौरी संकुल के तहत आने वाले चिल्मनपुरवा गांव में शासकीय प्राथमिक विद्यालय तक पहुंचने का रास्ता एक खतरनाक नाले में तब्दील हो गया है। बुधवार शाम 5 बजे वायरल हुए एक वीडियो में लोग पानी के तेज बहाव के बीच से रास्ता पार करते दिख रहे हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका है। वहीं इस वीडियो पर तहसीलदार ने कहा है कि जांच कराई जाएगी।