बरेली: सुभाष नगर थाना क्षेत्र के सेंट मारिया स्कूल के पास ऑटो और बाइक के बीच हुई टक्कर, युवक हुआ घायल
सुभाष नगर थाना क्षेत्र के सेंट मारिया स्कूल के पास तेज रफ्तार ऑटो का कहर देखने को मिला है ।जहां तेज रफ़्तार ऑटो ने बाइक को टक्कर मार दी ।जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया ।जिसको इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है ।जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। हालांकि युवक के बेहोशी में होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है।