बरेली: स्टेडियम रोड स्थित संत अस्पताल में अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन संगठन ने लगाया निशुल्क चिकित्सा शिविर
स्टेडियम रोड स्थित संत अस्पताल में अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महा सम्मेलन ने रविवार को निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर का उद्घाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद संतोष गंगवार ने किया। जिसके बाद उनके द्वारा शिविर में जांच भी कराई गई। शिविर में विशेषज्ञों और डाक्टरों के पैनल ने विभिन्न प्रकार के रोगों की निःशुल्क जांच व परामर्श दिया।