बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र के सैटेलाइट पर मोबाइल छिनैती को लेकर दर्ज कराई गई एफआईआर
बारादरी थाना क्षेत्र के युवक ने सैटेलाइट पर छिनैती को लेकर रविवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है। हरिशंकर ने बताया कि रविवार को वे सैटलाइट की तरफ बैट्री रिक्शा से आ रहे थे, तभी अचानक एक बाइक सवार युवक ने उनके मोबाइल को पर झपट्टा मारकर छीन लिया। उन्होंने बाइक सवार को भागकर पकड़ लिया। बाद में दौड़कर पकड़ लिया तब उसका नाम पूछा तो उसने अपना नाम आकाश कश्यप बताया।