बरेली: मनोहर भूषण इंटर कॉलेज में कायस्थ समाज ने आयोजित कराए विभिन्न कार्यक्रम, मुख्य अतिथि रहे मंत्री डॉ. अरुण कुमार
मनोहर भूषण इंटर कॉलेज में रविवार को कायस्थ चेतना मंच ने 14वां विशाल चित्रांश समागम, वैवाहिक परिचय सम्मेलन और वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन कराया। इस मौके पर मुख्य अतिथि वन्य एवं पर्यावरण राज्य मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि ये साधारण बात नहीं हैं कि ये विराट कार्यक्रम विगत 14 साल से चल रहा है। लगभग 3000 जोड़ों का विवाह कराया जा चुका है।