बरेली: कैंट थाना क्षेत्र में युवक ने घर में घुसकर युवती के साथ की छेड़छाड़, विरोध करने पर मां को जमकर पीटा
कैट थाना क्षेत्र मे दबंग द्वारा घर में घुसकर एक युवती के साथ छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर लड़की की मां के साथ युवक ने जमकर मारपीट की वारदात को अंजाम दिया जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गई ।जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से देखते हुए तत्काल घायल महिला को इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल भेजा है ।