कामां: गोपालगढ़ पुलिस ने अवैध मोरम से भरा ट्रेलर किया जब्त, चालक को किया गिरफ्तार
ऑपरेशन पृथ्वी के तहत गोपालगढ़ थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध मोरम का परिवहन कर रहे एक ट्रेलर को जब्त किया। पुलिस ने ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर ट्रेलर व खनन सामग्री कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। परिवहन विभाग को भी सूचना दी गई। एसपी के निर्देशन में कार्रवाई को दिया गया अंजाम। कार्रवाई की जानकारी मंगलवार दोपहर 1 बजे मिली है।