कालपी: लखनऊ अग्निकांड के बाद कालपी में प्रशासन ने सख्ती दिखाई, टरननगंज में कंप्यूटर इंस्टीट्यूट पर छापेमारी की
Kalpi, Jalaun | Jun 26, 2026 शुक्रवार सुबह 10 बजे जानकारी प्राप्त हुई कि लखनऊ में कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड के बाद कालपी प्रशासन भी अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। कालपी के टरननगंज स्थित आईसीएल कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में प्रशासन ने छापेमारी की। निरीक्षण के दौरान संस्थान में कई खामियां मिलीं, जिन्हें तत्काल सुधारने के निर्देश दिए गए। मौके पर सीओ राजेश कमल, एसडीएम अमित शेखर मौजूद रहे।