बखरी: बखरी थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनवा ग्राम में 19 जून को मां को डायन बताकर बेटे की हत्या कांटे की घटना
मृतक की मां ने बताया देवर-देवरानी सहित उनके परिवार के लोगों ने हमलोगों पर डायन का आरोप लगाया था। उनलोगों ने कहा था कि उनके नाती-नतिनी की तबीयत हमलोगों ने झाड़-फूंक कर खराब की है। उसे ठीक कर दो, नहीं तो मुझे और मेरे बेटे की हत्या की बात कही थी। उनलोगों ने अपनी धमकी को हकीकत में बदल दिया। देवर के बेटों ने मिलकर मेरे बेटे चंदन की चाकू से गोदकर हत्या कर दी।