तारानगर: तारानगर के एसडीएम राजेंद्र कुमार ने रा. प्रा. वि. पुनरास की व्यवस्था देखकर शिक्षकों का किया सम्मान
तारानगर उपखंड अधिकारी राजेन्द्र कुमार ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय पूनरास का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की शानदार व्यवस्था, साफ सफाई और विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर को देखकर एसडीएम राजेन्द्र कुमार ने बहुत ही सराहना कर शिक्षक अनिल कस्वा व वीरेन्द्र सिंह का सम्मान किया। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बबलेश शर्मा ने उपखंड अधिकारी का आभार जताया।