महोबा: गांधीनगर में कोचिंग शिक्षक दंपती पर छात्र की मां से ₹10.20 लाख की ठगी का आरोप, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
Mahoba, Mahoba | Jul 8, 2026 गांधीनगर क्षेत्र में एक कोचिंग शिक्षक और उसकी पत्नी पर छात्र की मां से निवेश के नाम पर 10.20 लाख रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि मुनाफे का झांसा देकर रुपये लिए गए और बाद में दिया गया चेक बाउंस हो गया। पैसे मांगने पर जातिसूचक गालियां और जान से मारने की धमकी दी गई। अदालत के आदेश पर शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।