Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews

सरहदें बदलीं,पर मिठास नहीं - होली पर सिंधी घीयर की परंपरा आज भी कायम! #Rajdhani_khabar #Udaipur #viralvideos #Sindhi #mi...

Badgaon, Udaipur | Mar 2, 2026

MORE NEWS

ट्रेनिंग पूरी कर गांव लौटे दो अग्निवीर जवानों का भव्य स्वागत, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा क्षेत्र

#facebookreels 
#facebookpost #TopFans #Kotdinews 
#Agniveerrajulalteli 
#Agniveerrajkumarmali 
कोटड़ी। भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में चयनित होने के बाद प्रशिक्षण पूर्ण कर पहली बार अपने गांव लौटे राजू लाल तेली एवं मालीखेड़ा निवासी राजकुमार माली का ग्रामीणों ने गर्मजोशी और उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया। दोनों जवानों के सम्मान में गांव में देशभक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला। कोटड़ी पहुंचने पर खोलपुरा पेट्रोल पंप से विशाल स्वागत जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। जुलूस के दौरान लोगों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर, मालाएं पहनाकर एवं साफा बांधकर जवानों का अभिनंदन किया। यह जुलूस नेहरू नगर, नया बस स्टैंड, पुराना बस स्टैंड, सदर बाजार, शीतल भवन और चौकी का मंदिर होते हुए चारभुजा मंदिर पहुंचकर संपन्न हुआ। पूरे मार्ग में वंदे मातरम्, भारत माता की जय और भारतीय सेना के जयघोष गूंजते रहे। चारभुजा मंदिर परिसर में आयोजित स्वागत समारोह के दौरान ग्रामीणों ने दोनों जवानों के साहस, समर्पण और राष्ट्रसेवा की भावना की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे युवा गांव और देश का गौरव हैं। समारोह में उपस्थित लोगों ने युवाओं से सेना सहित अन्य राष्ट्रीय सेवाओं में बढ़-चढ़‌कर भाग लेने का आह्वान किया। स्वागत कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि राष्ट्र की रक्षा के लिए समर्पित सैनिक केवल अपने परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे समाज और देश का सम्मान होते हैं।

ट्रेनिंग पूरी कर गांव लौटे दो अग्निवीर जवानों का भव्य स्वागत, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा क्षेत्र #facebookreels #facebookpost #TopFans #Kotdinews #Agniveerrajulalteli #Agniveerrajkumarmali कोटड़ी। भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में चयनित होने के बाद प्रशिक्षण पूर्ण कर पहली बार अपने गांव लौटे राजू लाल तेली एवं मालीखेड़ा निवासी राजकुमार माली का ग्रामीणों ने गर्मजोशी और उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया। दोनों जवानों के सम्मान में गांव में देशभक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला। कोटड़ी पहुंचने पर खोलपुरा पेट्रोल पंप से विशाल स्वागत जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। जुलूस के दौरान लोगों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर, मालाएं पहनाकर एवं साफा बांधकर जवानों का अभिनंदन किया। यह जुलूस नेहरू नगर, नया बस स्टैंड, पुराना बस स्टैंड, सदर बाजार, शीतल भवन और चौकी का मंदिर होते हुए चारभुजा मंदिर पहुंचकर संपन्न हुआ। पूरे मार्ग में वंदे मातरम्, भारत माता की जय और भारतीय सेना के जयघोष गूंजते रहे। चारभुजा मंदिर परिसर में आयोजित स्वागत समारोह के दौरान ग्रामीणों ने दोनों जवानों के साहस, समर्पण और राष्ट्रसेवा की भावना की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे युवा गांव और देश का गौरव हैं। समारोह में उपस्थित लोगों ने युवाओं से सेना सहित अन्य राष्ट्रीय सेवाओं में बढ़-चढ़‌कर भाग लेने का आह्वान किया। स्वागत कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि राष्ट्र की रक्षा के लिए समर्पित सैनिक केवल अपने परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे समाज और देश का सम्मान होते हैं।

Badgaon, Udaipur | Jun 24, 2026

डबल इंजन की सरकार परीक्षाओं के नाम पर छात्रों से पैसा लूटने में लगी है - रघुवीर सिंह मीणा 

"छात्रों की गूंज" सिर्फ अभियान नहीं बल्कि एक क्रांति है- फतह सिंह राठौड़

पेपर लीक, भर्ती प्रक्रिया में देरी, बढ़ती बेरोजगारी सरकार की विफलता- डिंपल कुंवर राठौड़

उदयपुर देहात एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा "छात्रों की गूंज" कार्यक्रम की मूल प्रस्तुति प्रोजेक्टर पर दिखाई गई।

उदयपुर। 24 जून। हमारा देश इस समय गंभीर शिक्षा और रोजगार के संकट का सामना कर रहा है। छात्रों एवं युवाओं के साथ हो रहे इस अन्याय के साथ लड़ने और सरकार को जवाब देने के लिए लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में देशव्यापी अभियान प्रारंभ किया गया है। इसी क्रम में एआईसीसी एवं पीसीसी के निर्देशानुसार उदयपुर देहात एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आज तितरड़ी स्थित मेवाड़ बीएससी नर्सिंग महाविद्यालय परिसर में "छात्रों की गूंज" कोटा रैली में नेता विपक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रस्तुत मूल प्रस्तुति का डिस्प्ले प्रोजेक्टर पर क्षेत्र के छात्रों के समक्ष किया गया।
मीडिया प्रभारी दिनेश औदिच्य ने बताया कि कार्यक्रम में प्रोजेक्टर पर हुए डिस्प्ले के बाद उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा ने छात्रों से कहा कि देश में युवा आज शिक्षा और रोजगार के संकट से जूझ रहा है। प्रश्नपत्र लीक की बार-बार हो रही घटनाएं, परीक्षाओं का रद्द होना, भर्ती प्रक्रियाओं में देरी तथा बढ़ती बेरोजगारी ने करोड़ो युवाओं के भविष्य को संकट में डाल दिया है। और केंद्र और राज्य की डबल इंजन की सरकार इस विषय पर चुप है। छात्रों की एक नहीं, दो परीक्षाएँ होती हैं। एक वह जो परीक्षा केंद्र में होती है, जिसके पेपर लीक हो जाते हैं और दूसरी उनके धैर्य, उनके हौसले और उनके सब्र की भी परीक्षा होती है। दोनों ही परीक्षाओं में छात्रों को बेहद मानसिक तनाव से गुजरना पड़ता है। लेकिन डबल इंजन की सरकार को इससे कोई लेना-देना नहीं है। वो तो सिर्फ छात्रों से पैसा वसूलने में लगी हुई है। देश की सिर्फ 5 परीक्षाओं (नीट, जेईई, एसएससी, यूपीएससी और आरआरबी) की तैयारी पर छात्र और उनके परिवार हर साल 3.5 लाख करोड़ रूपए खर्च करते हैं। ये पैसा शिक्षा, स्वास्थ्य, श्रम, विज्ञान और महिला-बाल विकास इन पांच मंत्रालयों के कुल बजट के बराबर है। जो खर्च सरकार की ज़िम्मेदारी है, उसका बोझ परिवार उठा रहे हैं। ऐसे में राहुल गांधी द्वारा जो छात्रों के लिए आवाज उठाई है देश उसका जवाब केंद्र और राज्य सरकार से मांग रहा है।
उदयपुर देहात एवं शहर जिला कांग्रेस सह-प्रभारी डिंपल कुंवर राठौड़ ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े विवादों और संस्थागत विफलताओं ने छात्रों के बीच निराशा, तनाव और असुरक्षा का माहौल पैदा किया है। इन गंभीर मुद्दों पर केंद्र सरकार की चुप्पी और विफलता के खिलाफ कांग्रेस पार्टी राज्यव्यापी जनजागरण अभियान चला रही है। देश इस समय शिक्षा और रोजगार के संकट का सामना कर रहा है। भ्रष्टाचार और अक्षमता ने शिक्षा के हर स्तर को जकड़ लिया है। प्रश्न पत्र लीक की लगातार घटनायें, परीक्षाओं का अचानक रद्द होना, छात्रों को दोबारा परीक्षा देने के लिए मजबूर किया जाना, भर्ती प्रक्रिया में देरी तथा बढ़ती बेरोजगारी सरकार की विफलता के कारण आम बन चुकी हैं।
उदयपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ ने कहा कि पेपर लीक, परीक्षा कुप्रबंधन, रद्द होती भर्तियाँ, आसमान छूती फीस, निजीकरण, घोटाले इनसे हर दिन छात्रों के सपने टूट रहे है। युवा का भविष्य ही देश का भविष्य तय करेगा। "छात्रों की गूंज" सिर्फ अभियान नहीं बल्कि एक क्रांति है। हमें मिलकर एक ऐसी व्यवस्था बनानी है जो युवाओं को बड़े सपने देखने का हक दे और उन्हें पूरा करने में साथ भी दे। देश का भविष्य बचाना है तो शिक्षा व्यवस्था सुधारनी होगी। पेपर लीक, परीक्षा अनियमितताओं और छात्रों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ हमारी आवाज़ बुलंद है। हर छात्र को निष्पक्ष, पारदर्शी और समान अवसर वाली शिक्षा मिले, यही "छात्रों की गूंज" का संकल्प है।
कार्यक्रम में उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा, उदयपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष फतेह सिंह राठौड़, उदयपुर देहात एवं शहर जिला कांग्रेस सह-प्रभारी डिंपल कुंवर राठौड़, पीसीसी उपाध्यक्ष हीरा लाल दंरागी, लोकसभा प्रत्याशी ताराचंद मीणा, पूर्व विधायक प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत, पीसीसी महासचिव पंकज शर्मा, पीसीसी सचिव भीम सिंह चुंडावत, पूर्व देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष कचरु लाल चौधरी, कल्याण सिंह राव, अजय सिंह, मोड सिंह सिसोदिया, ब्लॉक अध्यक्ष ओनार  सिंह सिसोदिया, रूप लाल मीणा, राजेंद्र गोखरू, राजेंद्र जैन, राम सिंह चदाणा, कामिनी गुर्जर, डॉ संजीव राजपुरोहित, चंदा सुहालका, दिनेश औदिच्य, महिला कांग्रेस देहात अध्यक्ष भगवती डांगी, रतन लाल पूर्बिया, जमनालाल शर्मा, निर्मला मीणा, अजीज खान पठान, अमर सिंह झाला, संतोष प्रजापत, सत्यनारायण टांक, नरेंद्र सिंह, आशा हुसैन, गोपाल सरपटा, अशोक कुमार तंबोली, मोडी लाल प्रजापत, जगदीश जलानिया, अर्जुन मेघवाल, लक्ष्मी नारायण मेघवाल,  अमित श्रीवास्तव, मयंक मिश्रा, वीरेंद्र माली, पुष्पा मीणा, वीरेंद्र चौधरी, राकेश खोखावत, फारुख कुरैशी, ऋतुराज मिश्रा, रूपलाल सालवी, राकेश जोशी राजकुमार मेनारिया, हजारीलाल, ओमप्रकाश डांगी, यशवंत चौधरी, चंपालाल मीणा, संदीप मीणा, महावीर चौहान, गजेंद्र कोठारी, रवि भावा, प्रवीण सालवी सहित कई पदाधिकारी एवम कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रह

डबल इंजन की सरकार परीक्षाओं के नाम पर छात्रों से पैसा लूटने में लगी है - रघुवीर सिंह मीणा "छात्रों की गूंज" सिर्फ अभियान नहीं बल्कि एक क्रांति है- फतह सिंह राठौड़ पेपर लीक, भर्ती प्रक्रिया में देरी, बढ़ती बेरोजगारी सरकार की विफलता- डिंपल कुंवर राठौड़ उदयपुर देहात एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा "छात्रों की गूंज" कार्यक्रम की मूल प्रस्तुति प्रोजेक्टर पर दिखाई गई। उदयपुर। 24 जून। हमारा देश इस समय गंभीर शिक्षा और रोजगार के संकट का सामना कर रहा है। छात्रों एवं युवाओं के साथ हो रहे इस अन्याय के साथ लड़ने और सरकार को जवाब देने के लिए लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में देशव्यापी अभियान प्रारंभ किया गया है। इसी क्रम में एआईसीसी एवं पीसीसी के निर्देशानुसार उदयपुर देहात एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आज तितरड़ी स्थित मेवाड़ बीएससी नर्सिंग महाविद्यालय परिसर में "छात्रों की गूंज" कोटा रैली में नेता विपक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रस्तुत मूल प्रस्तुति का डिस्प्ले प्रोजेक्टर पर क्षेत्र के छात्रों के समक्ष किया गया। मीडिया प्रभारी दिनेश औदिच्य ने बताया कि कार्यक्रम में प्रोजेक्टर पर हुए डिस्प्ले के बाद उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा ने छात्रों से कहा कि देश में युवा आज शिक्षा और रोजगार के संकट से जूझ रहा है। प्रश्नपत्र लीक की बार-बार हो रही घटनाएं, परीक्षाओं का रद्द होना, भर्ती प्रक्रियाओं में देरी तथा बढ़ती बेरोजगारी ने करोड़ो युवाओं के भविष्य को संकट में डाल दिया है। और केंद्र और राज्य की डबल इंजन की सरकार इस विषय पर चुप है। छात्रों की एक नहीं, दो परीक्षाएँ होती हैं। एक वह जो परीक्षा केंद्र में होती है, जिसके पेपर लीक हो जाते हैं और दूसरी उनके धैर्य, उनके हौसले और उनके सब्र की भी परीक्षा होती है। दोनों ही परीक्षाओं में छात्रों को बेहद मानसिक तनाव से गुजरना पड़ता है। लेकिन डबल इंजन की सरकार को इससे कोई लेना-देना नहीं है। वो तो सिर्फ छात्रों से पैसा वसूलने में लगी हुई है। देश की सिर्फ 5 परीक्षाओं (नीट, जेईई, एसएससी, यूपीएससी और आरआरबी) की तैयारी पर छात्र और उनके परिवार हर साल 3.5 लाख करोड़ रूपए खर्च करते हैं। ये पैसा शिक्षा, स्वास्थ्य, श्रम, विज्ञान और महिला-बाल विकास इन पांच मंत्रालयों के कुल बजट के बराबर है। जो खर्च सरकार की ज़िम्मेदारी है, उसका बोझ परिवार उठा रहे हैं। ऐसे में राहुल गांधी द्वारा जो छात्रों के लिए आवाज उठाई है देश उसका जवाब केंद्र और राज्य सरकार से मांग रहा है। उदयपुर देहात एवं शहर जिला कांग्रेस सह-प्रभारी डिंपल कुंवर राठौड़ ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े विवादों और संस्थागत विफलताओं ने छात्रों के बीच निराशा, तनाव और असुरक्षा का माहौल पैदा किया है। इन गंभीर मुद्दों पर केंद्र सरकार की चुप्पी और विफलता के खिलाफ कांग्रेस पार्टी राज्यव्यापी जनजागरण अभियान चला रही है। देश इस समय शिक्षा और रोजगार के संकट का सामना कर रहा है। भ्रष्टाचार और अक्षमता ने शिक्षा के हर स्तर को जकड़ लिया है। प्रश्न पत्र लीक की लगातार घटनायें, परीक्षाओं का अचानक रद्द होना, छात्रों को दोबारा परीक्षा देने के लिए मजबूर किया जाना, भर्ती प्रक्रिया में देरी तथा बढ़ती बेरोजगारी सरकार की विफलता के कारण आम बन चुकी हैं। उदयपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ ने कहा कि पेपर लीक, परीक्षा कुप्रबंधन, रद्द होती भर्तियाँ, आसमान छूती फीस, निजीकरण, घोटाले इनसे हर दिन छात्रों के सपने टूट रहे है। युवा का भविष्य ही देश का भविष्य तय करेगा। "छात्रों की गूंज" सिर्फ अभियान नहीं बल्कि एक क्रांति है। हमें मिलकर एक ऐसी व्यवस्था बनानी है जो युवाओं को बड़े सपने देखने का हक दे और उन्हें पूरा करने में साथ भी दे। देश का भविष्य बचाना है तो शिक्षा व्यवस्था सुधारनी होगी। पेपर लीक, परीक्षा अनियमितताओं और छात्रों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ हमारी आवाज़ बुलंद है। हर छात्र को निष्पक्ष, पारदर्शी और समान अवसर वाली शिक्षा मिले, यही "छात्रों की गूंज" का संकल्प है। कार्यक्रम में उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा, उदयपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष फतेह सिंह राठौड़, उदयपुर देहात एवं शहर जिला कांग्रेस सह-प्रभारी डिंपल कुंवर राठौड़, पीसीसी उपाध्यक्ष हीरा लाल दंरागी, लोकसभा प्रत्याशी ताराचंद मीणा, पूर्व विधायक प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत, पीसीसी महासचिव पंकज शर्मा, पीसीसी सचिव भीम सिंह चुंडावत, पूर्व देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष कचरु लाल चौधरी, कल्याण सिंह राव, अजय सिंह, मोड सिंह सिसोदिया, ब्लॉक अध्यक्ष ओनार सिंह सिसोदिया, रूप लाल मीणा, राजेंद्र गोखरू, राजेंद्र जैन, राम सिंह चदाणा, कामिनी गुर्जर, डॉ संजीव राजपुरोहित, चंदा सुहालका, दिनेश औदिच्य, महिला कांग्रेस देहात अध्यक्ष भगवती डांगी, रतन लाल पूर्बिया, जमनालाल शर्मा, निर्मला मीणा, अजीज खान पठान, अमर सिंह झाला, संतोष प्रजापत, सत्यनारायण टांक, नरेंद्र सिंह, आशा हुसैन, गोपाल सरपटा, अशोक कुमार तंबोली, मोडी लाल प्रजापत, जगदीश जलानिया, अर्जुन मेघवाल, लक्ष्मी नारायण मेघवाल, अमित श्रीवास्तव, मयंक मिश्रा, वीरेंद्र माली, पुष्पा मीणा, वीरेंद्र चौधरी, राकेश खोखावत, फारुख कुरैशी, ऋतुराज मिश्रा, रूपलाल सालवी, राकेश जोशी राजकुमार मेनारिया, हजारीलाल, ओमप्रकाश डांगी, यशवंत चौधरी, चंपालाल मीणा, संदीप मीणा, महावीर चौहान, गजेंद्र कोठारी, रवि भावा, प्रवीण सालवी सहित कई पदाधिकारी एवम कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रह

Badgaon, Udaipur | Jun 24, 2026

स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार, चार विदेशी महिलाएं रेस्क्यू

चित्तौड़गढ़, 24 जून। चित्तौड़गढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के पैराडाईज होटल में संचालित एक स्पा सेंटर पर छापा मारकर देह व्यापार के नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि चार विदेशी महिलाओं को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है।
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि डीएसपी बृजेश सिंह को सूचना मिली थी कि पैराडाईज होटल के प्रथम तल पर स्थित ब्ल्यू हैवन थाई स्पा में मसाज की आड़ में अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस ने डिकॉय ग्राहक भेजा, जिसके बाद टीम ने स्पा सेंटर पर दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान स्पा सेंटर से चार विदेशी महिलाएं मिलीं, जिनमें दो थाईलैंड, एक युगांडा और एक लाओस की नागरिक हैं। जांच में सामने आया कि स्पा के मैनेजर और अन्य कर्मचारी इन महिलाओं से मसाज की आड़ में देह व्यापार करवाते थे। तलाशी के दौरान पुलिस को आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई।
पुलिस ने स्पा संचालक राहुल मेघवाल निवासी पाली, मनीष गोस्वामी निवासी पाली तथा गोपाल माली निवासी सोजत सिटी, पाली को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम (PITA Act) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
रेस्क्यू की गई चारों विदेशी महिलाओं को उनकी सहमति के अनुसार सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों की पालना में वन स्टॉप सखी सेंटर में रखा गया है। पुलिस उनके पासपोर्ट, वीजा और भारत आने की परिस्थितियों की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इन्हें किस दलाल या नेटवर्क के माध्यम से स्पा सेंटर तक पहुंचाया गया।
प्रकरण की जांच डीएसपी ग्रामीण दिनेश सुखवाल के नेतृत्व में जारी है। पुलिस इस मामले से जुड़े अन्य लोगों और संभावित मानव तस्करी के पहलुओं की भी जांच कर रही है।

स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार, चार विदेशी महिलाएं रेस्क्यू चित्तौड़गढ़, 24 जून। चित्तौड़गढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के पैराडाईज होटल में संचालित एक स्पा सेंटर पर छापा मारकर देह व्यापार के नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि चार विदेशी महिलाओं को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि डीएसपी बृजेश सिंह को सूचना मिली थी कि पैराडाईज होटल के प्रथम तल पर स्थित ब्ल्यू हैवन थाई स्पा में मसाज की आड़ में अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस ने डिकॉय ग्राहक भेजा, जिसके बाद टीम ने स्पा सेंटर पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान स्पा सेंटर से चार विदेशी महिलाएं मिलीं, जिनमें दो थाईलैंड, एक युगांडा और एक लाओस की नागरिक हैं। जांच में सामने आया कि स्पा के मैनेजर और अन्य कर्मचारी इन महिलाओं से मसाज की आड़ में देह व्यापार करवाते थे। तलाशी के दौरान पुलिस को आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई। पुलिस ने स्पा संचालक राहुल मेघवाल निवासी पाली, मनीष गोस्वामी निवासी पाली तथा गोपाल माली निवासी सोजत सिटी, पाली को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम (PITA Act) के तहत मामला दर्ज किया गया है। रेस्क्यू की गई चारों विदेशी महिलाओं को उनकी सहमति के अनुसार सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों की पालना में वन स्टॉप सखी सेंटर में रखा गया है। पुलिस उनके पासपोर्ट, वीजा और भारत आने की परिस्थितियों की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इन्हें किस दलाल या नेटवर्क के माध्यम से स्पा सेंटर तक पहुंचाया गया। प्रकरण की जांच डीएसपी ग्रामीण दिनेश सुखवाल के नेतृत्व में जारी है। पुलिस इस मामले से जुड़े अन्य लोगों और संभावित मानव तस्करी के पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Badgaon, Udaipur | Jun 24, 2026