संदेश: संदेश गांव में खेत में बकरी चराने के विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, आक्रोशित परिजनों ने किया सड़क जाम
संदेश थाना क्षेत्र के संदेश गांव में मंगलवार की देर शाम खेत में बकरी चराने के विवाद को लेकर एक बुजुर्ग की लाठी डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक के सीने पर दो जगह एवं बाएं कंधे पर खून लगा जख्म का निशान पाया गया है। वही परिजन द्वारा गांव के ही लोगों पर लाठी-डंडों से पीट- पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है। घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में