कन्नौज: सदर तहसील में डीएम और एसपी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन, फरियादियों की सुनी गई समस्याएं
कन्नौज सदर तहसील परिसर में शनिवार को जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री व पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें फरियाद लेकर पहुंच रहे फरियादियों की समस्याओं को सुन संबंधित अधिकारियों को निस्तारण करने के निर्देश दिए गए, और राजस्व विभाग के मामलों में टीम गठित की गई।।