कन्नौज: भारतीय सेना के शौर्य और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर शहर में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा
भारतीय सेना के पराक्रम और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा कन्नौज शहर मुख्यालय पर भव्य तिरंगा यात्रा आयोजित की गई। इस तिरंगा यात्रा में सदर विधायक व राज्य मंत्री असीम अरुण के साथ कई जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी रही। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर प्रतिभा किया। तिरंगा यात्रा का कई जगह स्वागत किया गया।