जबलपुर: बड़ा पत्थर मरघटाई में शंकर जी मंदिर के सामने अवैध हथियार कारोबार में लिप्त विधि विवादित बालक पकड़ा गया
विधि विवादित बालक को घेराबंदी कर पकड़ा गया, तलाशी लेने पर बोरी में एक देशी पिस्टल जिसकी मैगजीन मे 2 जिंदा कारतूस लोड पाये गये, 3 नग बटनदार चायना चाकू, 3 नग बड़े चाकू, 1 फोल्डिंग वाला चाकू, 1 फोल्डिंग वाली राड एवं 4 नग तलवार रखीं मिली, जिन्हें विधि विवादित बालक से जप्त करते हुये धारा 25, 27, आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।