खैरथल: खैरथल-तिजारा के कलेक्टर ने जगता बसई में पॉली हाउस का दौरा किया, कहा- उच्च मूल्य वाली खेती में अधिक लाभ
खैरथल-तिजारा। जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश ने मंगलवार को किशनगढ़बास पंचायत समिति की ग्राम पंचायत जगता बसई का दौरा कर उद्यान विभाग द्वारा अनुदानित पॉलीहाउस का निरीक्षण किया। उन्होंने आधुनिक खेती व सब्जी उत्पादन की व्यवस्थाओं का अवलोकन कर किसानों से संवाद किया।