मौदहा: बसवारी में घर के सामने खड़ी ट्राली चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी; शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने का आरोप
मुस्करा कोतवाली क्षेत्र के बसवारी गांव में घर के सामने खड़ी ट्राली चोरी होने का मामला सामने आया है। चोर की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बावजूद पीड़ित को पुलिस के चक्कर लगाने पड़े। नामजद शिकायत देने के बाद भी मुकदमा दर्ज न होने से परेशान पीड़ित ने आखिरकार क्षेत्राधिकारी राठ से गुहार लगाकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने और कार्रवाई की मांग की। प्राप्