मांट: मारपीट की घटना के डेढ़ माह से अधिक समय बीत जाने पर भी मांट पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई
Mat, Mathura | Jun 16, 2026 गांव मांट राजा में चन्दा के पैसे के लेन देन को लेकर बाल्मिकी मोहल्ला में दो पक्षों में 23 अप्रैल को जमकर मारपीट हुई थी,जिसमें बुजुर्ग महिला रामवती गम्भीर घायल हो गई थी, रामवती के पुत्र सौदान ने राघवन,रोबिन,रोहित,कालू और सूरज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी,रामवती के पैर की हड्डी टूट गयी थी,जिसका ऑपरेशन हुआ था रामवती ने सोमवार दोपहर तीन बजे इसकी जानकारी दी