पिपरा: बाल किशोर सिंह इंटर महाविद्यालय में इंटर साइंस व आर्ट्स में नामांकन जारी, मेधावी छात्र-छात्राओं को विशेष छूट
Pipra, Palamu | Jul 30, 2026 हरिहरगंज प्रखंड क्षेत्र के एनएच-139 कौवाखोह स्थित बाल किशोर सिंह इंटर महाविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026 -28 के लिए इंटर साइंस एवं इंटर आर्ट्स संकाय में नामांकन प्रक्रिया जारी है। महाविद्यालय की प्राचार्य रम्मी कुमारी ने जानकारी देते हुए गुरुवार के दोपहर 3:00 बजे बताया कि छात्र-छात्राओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रवेश की प्रक्रिया सरल बनाई गई है।