बक्सर: समाहरणालय परिसर बक्सर में खोला जाएगा सिंगल विंडो काउंटर, एक ही जगह पर मिलेगी निर्वाचन संबंधित सभी प्रकार की अनुमति
Buxar, Buxar | Mar 17, 2024 लोकसभा चुनाव के दौरान प्रत्याशियों तथा राजनीतिक दलों के द्वारा ली जाने वाली अनुमतियों के मद्देनज़र जिला प्रशासन के द्वारा उन्हें एक जगह पर ही सभी अनुमति एवं सुविधाओं को उपलब्ध कराए जाने के लिए सिंगल विंडो काउंटर समाहरणालय परिसर में स्थापित किया गया है. जिला पदाधिकारी ने कहा कि एक ही स्थान से सभी तरह की अनुमति प्राप्त हो सकेंगे यह काउंटर क्रियाशील हो चुका है.