बक्सर: बगेन गोला में हथियारों के साथ आधा दर्जन लोगों को पुलिस ने किया गिरफ़्तार
Buxar, Buxar | Mar 17, 2024 जिले के बजे गोला थाना क्षेत्र से पुलिस ने हथियार और कारतूस के साथ आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों ने हथियार और कारतूस ले जाने के संदर्भ में जो जानकारी दी थी, वह गलत थी. ऐसे में उन्हें गिरफ्तार किया गया. उनके पास से जो हथियार बरामद हुए हैं उनमें एक गैर लाइसेंसी हथियार भी है. पुलिस हथियारों के लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया में जाएगी.