बक्सर: जिला स्थापना दिवस के मौके पर DM के साथ प्रशासनिक अधिकारियों एवं समाजसेवियों ने समाहरणालय में किया रक्तदान
Buxar, Buxar | Mar 17, 2024 बक्सर जिला स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के बैनर तले समाहरणालय परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान को लेकर अधिकारियों एवं समाजसेवियों में उत्साह दिखा। इस मौके पर डीएम अंशुल अग्रवाल ने कहा कि मानवता की रक्षा को लेकर रक्तदान ही महादान है, जिसको लेकर विशेष तौर पर युवाओं को अपने भूमिका निभानी चाहिए।