कोल: बन्नादेवी, मतदान करने के बाद इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी ने कहा-ये चुनाव मंहगाई और बेरोजगारी के खिलाफ है,सर्व समाज साथ है
Koil, Aligarh | Apr 26, 2024 इंडिया गठबंधन के सपा प्रत्याशी चौधरी विजेंद्र सिंह ने शुक्रवार को मतदान करने के उपरांत मीडिया से बातचीत करते हुए कहा- यह चुनाव लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव हो रहा है। महंगाई और बेरोजगारी के विरुद्ध चुनाव हो रहा है, अलीगढ़ लोकसभा सीट पर गठबंधन को सर्व समाज सहित हर जाति का समर्थन मिला है।