बरेली: सीबीगंज के मिलक में BDA की बड़ी कार्रवाई, 45 बीघा में बनी अवैध कॉलोनी ध्वस्त, दो निर्माण सील किए गए
बरेली विकास प्राधिकरण ने 04 फरवरी 2026 को थाना सीबीगंज के ग्राम मिलक में अवैध निर्माणों पर सख्त कार्रवाई की। बिना स्वीकृति 45 बीघा में विकसित की जा रही कॉलोनी को ध्वस्त किया गया। साथ ही रामपुर रोड मथुरापुर में 200 वर्गमीटर के व्यावसायिक निर्माण और ग्राम मिलक में 1500 वर्गमीटर में बन रहे स्कूल को सील किया गया।