कामां: कामां की सबलाना पंचायत को करोड़ों के विकास की सौगात विधायक ने दी
सबलाना ग्राम पंचायत में आयोजित जनसभा में गुरुवार शाम 5 बजे विधायक नौक्षम चौधरी ने करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की घोषणा की और एक सीसी सड़क का लोकार्पण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। विधायक ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भाजपा सरकार को विकासवादी बताया। उन्होंने पंचायत में सड़क निर्माण, सौंदर्य कारण सहित अन्य और भी कई सौगात दी है।