कांके: सुखदेव नगर में ATS जवान के बंद घर में लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी
Kanke, Ranchi | Jul 25, 2026 सुखदेव नगर थाना क्षेत्र स्थित ATS जवान के बंद घर में लाखों की चोरी की घटना सामने आई है। शनिवार सुबह करीब आठ बजे जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। बता दें कि शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने घर का मुख्य दरवाजा और ताला टूटा हुआ देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।