बांका: सोमवारीय बैठक में डीएम ने लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे के दिए निर्देश
Banka, Banka | Mar 30, 2026 बांका समाहरणालय सभागार में सोमवार की सुबह 10 डीएम नवदीप शुक्ला की अध्यक्षता में सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों में लंबित पत्रों एवं मामलों के निष्पादन की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। डीएम ने पाया कि कई पत्र लंबे समय से लंबित हैं, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।