केसठ: शराब के नशे में परिवार के साथ हंगामा करते हुए केसठ गांव के 1 युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Kesath, Buxar | Feb 12, 2024 शराब के नशे में परिवार के साथ हंगामा करते हुए केसठ गांव के एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार युवक की पहचान गांव के सुरेंद्र साह के रूप में हुई है। नावानगर थानाध्यक्ष डा नंदू कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि रविवार की देर रात गिरफ्तार युवक के परिजनों ने इसकी सूचना दी थी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवक को शराब के सेवन में दूसरी बार जेल भेजा गया है।