केसठ: केसठ में प्रतियोगिता परीक्षा देने आए मनपा गांव के किशोर की साइकिल चोरी
Kesath, Buxar | Feb 11, 2024 केसठ में रविवार को प्रतियोगिता परीक्षा देने आए मनपा गांव के किशोर की साइकिल चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। हालांकि कि किशोर द्वारा साइकिल की खोजबीन अपने स्तर से किया, पर साइकिल की सुराग नहीं मिली। पीड़ित किशोर प्रदीप कुमार ने बताया कि वह अपने भाई के साथ साइकिल से एक निजी विद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता परीक्षा शामिल होने आया था।