जमुई: आधी रात को शादीशुदा प्रेमिका से मिलने सोनो पहुंचा प्रेमी, ग्रामीणों ने बिजली पोल से बांधकर की पिटाई, वीडियो हुआ वायरल
Jamui, Jamui | Apr 9, 2026 आधी रात को शादीशुदा प्रेमिका से मिलने जमुई से सोनो पहुंचे प्रेमी को परिजन व ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ लिया, जबकि प्रेमी का साथी युवक मौका देखकर फरार हो गया। ग्रामीणों द्वारा बिजली के पोल में प्रेमी युवक को बांधकर जमकर पिटाई कर दी गई। इसका वीडियो गुरुवार की सुबह 8:00 बजे सामने आई है। घटना मंगलवार और बुधवार की मध्य रात्रि सोनो इलाके की बताई जाती है।