कहरा: सौरबाज़ार पुलिस बेल टूटी मामले के दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, सदर अस्पताल में मेडिकल करवाकर कोर्ट में पेशकर भेजा जेल
Kahara, Saharsa | Jul 27, 2024 घटना सौरबाज़ार थाना क्षेत्र के बखरी गांव का है। जहां कोर्ट से बेल टूटने के बाद निकले वारंट के विरुद्ध सौरबाज़ार पुलिस ने बखरी गाँव मे छापेमारी कर दो फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। कागजी प्रक्रिया पूरा कर मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया। मेडिकल करवाकर दोनों अभियुक्तों को सहरसा कोर्ट भेज दिया। जहाँ न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष पेशकर जेल भेज दिया।