गोविंदगढ़: रामगढ श्मशान घाट से सबमर्सिबल मोटर चोरी, पेड़-पौधों और पक्षियों के लिए पानी का संकट, थाने पर दी गई रिपोर्ट
रामगढ़ कस्बे के गोविंदगढ़ रोड स्थित श्मशान घाट से अज्ञात चोरों द्वारा सबमर्सिबल मोटर चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। मोटर चोरी होने के बाद श्मशान घाट पर जलापूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है, जिससे वहां लगे पेड़-पौधों की सिंचाई और पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था प्रभावित हो गई है। इस घटना को लेकर रविवार दोपहर 12 बजे स्थानीय लोगों में नाराजगी है।