कुमारखंड: गुड़िया वार्ड 13 में मामूली विवाद में मारपीट, दो लोग घायल होकर अस्पताल में भर्ती
मधेपुरा जिले कुमारखंड प्रखंड मुख्यालय स्थित सिहपुर गढ़िया पंचायत स्थित गुड़िया वार्ड 13 में बुधवार को शाम करीब 5 बजे मामूली विवाद को लेकर हुए जमकर मारपीट की घटना में दो लोग घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से घायल को इलाज के लिए सीएचसी कुमारखंड में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक द्वारा इलाज किया गया।