हज़ारीबाग: 10 साल बाद JTET नियमावली पास, छात्रों में खुशी, अब भर्ती का इंतजार!
करीब 10 साल के इंतजार के बाद झारखंड कैबिनेट ने JTET नियमावली को मंजूरी दे दी है। भाषा विवाद के बीच बिना भोजपुरी, मगही और अंगिका को शामिल किए नियमावली पास की गई। फैसले से छात्रों में खुशी है, लेकिन अब वे जल्द परीक्षा और शिक्षक बहाली शुरू करने की मांग कर रहे हैं। यह कदम राज्य की शिक्षा व्यवस्था के लिए अहम माना जा रहा है।