कठूमर: कठूमर में ग्राम रथ से मिली जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी, प्रचार साहित्य किया गया वितरित
Kathumar, Alwar | May 17, 2026 अलवर। जिले की कठूमर विधानसभा क्षेत्र में ग्राम रथ के माध्यम से आमजन को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। रथ के पहुंचने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हुए। अधिकारियों ने प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि समेत कई योजनाओं के लाभ व पात्रता बताई है।