मधेपुरा: मधेपुरा के नए डीडीसी बने आईएएस अधिकारी अनिल बसाक, इससे पहले रोहतास के बिक्रमगंज में थे एसडीएम
मधेपुरा के नए डीडीसी अनिल बसाक बनाए गए हैं। मंगलवार शाम करीब 4 बजे बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी की। 2121 बैच के आईएएस अधिकारी अनिल बसाक की उपलब्धियां काफी प्रेरणादायक रही हैं। किशनगंज के रहने वाले अनिल बसाक बेहद ही सामान्य परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वर्ष 2014 में अनिल ने आईआईटी दिल्ली में सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की।