मधेपुरा: हेडक्वार्टर डीएसपी ने नगर परिषद के वार्ड 4 स्थित निर्माणाधीन पुलिस केंद्र का किया निरीक्षण
मधेपुरा मुख्यालय के डीएसपी मनोज मोहन ने मंगलवार शाम लगभग करीब 5.30 बजे निर्माणाधीन पुलिस केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और स्थल पर उपस्थित संबंधित कर्मियों से कार्य की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान डीएसपी मोहन ने निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।