मधेपुरा: अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई में दो गिरफ्तार, तीन नशे में पकड़े गए
मधेपुरा मद्य निषेध विभाग द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मुरलीगंज थाना क्षेत्र के जोरगामा बड़ी नहर पुल के पास छापेमारी कर 4 लीटर चुलाई शराब बरामद की गई। इस दौरान एक अभियुक्त सनोज शर्मा को गिरफ्तार किया गया। इसी क्रम में भर्राही थाना क्षेत्र के कौशलपुर चौक वार्ड संख्या 09 में भी छापेमारी की गई।