कटकमसांडी: शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल से नवजात बच्ची की हुई चोरी, पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले
हजारीबाग शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के वेटिंग हॉल से एक नवजात बच्ची की चोरी होने के मामले की जांच में सदर पुलिस जुटी हुई है। सब इंस्पेक्टर विपिन कुमार वर्मा, पुलिसकर्मी मनीष कुमार चंदेल व अन्य लगे हैं। इसमें टेक्निकल सेल की भी मदद ली जा रही है। पुलिस ने आज सोमवार 12 बजे पिछले 24 घंटे की - बार सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा चुका है।