सोमवार जिला पेंशन कार्यालय में "एक्सपेरिमेंटल लर्निंग प्रोग्राम" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मेरा युवा भारत के स्वयंसेवकों को जिला पेंशन अधिकारी स्मिता शर्मा ने पेंशन विभाग की कार्यप्रणाली, ऑनलाइन फाइल संचालन, पेंशन प्रकरण तैयार करने की प्रक्रिया और डिजिटल रिकॉर्ड प्रणाली की जानकारी दी।