सिकंदरपुर: रथयात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, सिकंदरपुर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए
16 जुलाई को निकलने वाली ऐतिहासिक रथयात्रा को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने अपनी तैयारियां अंतिम चरण में पहुंचा दी हैं। जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने व्यापक रणनीति तैयार की है।