अरवल: गोदानी सिंह महाविद्यालय में बैठक, विधानसभा 2025: अरवल ज़िले के स्थानीय नेतृत्व पर मंथन
Arwal, Arwal | Sep 2, 2025 अरवल के गोदानी सिंह महाविद्यालय में रेलवे संघर्ष समिति के मुख्य संयोजक मनोज सिंह यादव की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक का मुख्य विषय था – "अरवल का बेटा ही अरवल का विधायक बने"। स्थानीय जनप्रतिनिधित्व की इस मुहिम में वक्ताओं ने कहा कि जब तक जनता अपने बीच से नेता चुनकर विधानसभा नहीं भेजेगी, तब तक क्षेत्र का समुचित विकास संभव नहीं है।