कानपुर: सेन पश्चिमपारा थाना क्षेत्र अंतर्गत मिला अज्ञात महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी
सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र अंतर्गत पांडु नदी के किनारे महिला का क्षत विक्षत शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुटी है। थाना प्रभारी ने बताया शव का निचला हिस्सा क्षत विक्षत है। शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।