कानपुर: हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत अर्रा में पकड़ी गई नकली पेंट बनाने वाली फैक्ट्री
हनुमंत विहार थाने की पुलिस ने अर्रा में धड़ल्ले से चल रही नकली पेंट बनाने वाली फैक्ट्री को छापेमारी करके पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से प्रतिष्ठित पेंट फैक्ट्री के नकली स्टिकर्स, ढक्कन समेत अन्य सामग्री बरामद की। छापेमारी के दौरान संचालक मौके से फरार हो गए।थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि फैक्ट्री से नकली पेंट भरी 120 व 67 खाली बाल्टियां बरामद की गई है।