कानपुर: तिलक हाल से कांग्रेसियों ने निकाली धन्यवाद यात्रा, अखिलेश यादव जिंदाबाद के लगाए नारे
कांग्रेस ने धन्यवाद यात्रा निकालकर लोगों का धन्यवाद किया। तिलक हॉल से यात्रा का शुभारंभ हुआ। कांग्रेस जिलाध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी और लोकसभा प्रत्याशी रहे आलोक मिश्रा एवं सभी कांग्रेसजन हाथ जोड़कर लोगों का धन्यवाद किया। व्यापारियों, राहगीरों, ई-रिक्शा चालक समेत सभी ने कांग्रेसियों का अभिवादन किया। वहीं कांग्रेसियों ने अखिलेश यादव जिंदाबाद के भी नारे लगाए।