कानपुर: जाजमऊ थाने की पुलिस ने एसओजी और सर्विलांस टीम की मदद से पिंटू सेंगर हत्याकांड के मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार
जाजमऊ थाने की पुलिस ने सर्विलांस और एसओजी टीम की मदद से पिंटू सेंगर हत्याकांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार सिंह ने जानकारी दी कि आरोपी पप्पू स्मार्ट पर 25000 रुपए का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस टीम लगातार आरोपी की रेकी कर रही थी जिसके बाद गिरफ्तार किया गया है।